{"_id":"697272f38c18b5611e027105","slug":"suddenly-the-siren-sounded-and-then-the-bomb-exploded-shravasti-news-c-104-1-slko1011-117461-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अचानक बजा सायरन फिर फटा बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अचानक बजा सायरन फिर फटा बम
Fri, 23 Jan 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
मॉकडि्रल के दौरान बृहस्पतिवार को जानकारी देते एसएसबी के जवान। - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। स्कूलों में अचानक सायरन बजने लगे। सायरन सुनकर विद्यार्थी ठिठक गए। अभी कुछ समझ पाते कि स्कूल में एक बम गिरा। बम गिरते ही सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं जमीन पर लेट गए और अपने आप को सुरक्षित किया। यह सब बृहस्पतिवार को भिनगा के प्रमुख स्कूलों में ब्लैकआउट मॉकडिल के दौरान देखने को मिला।
एसएसबी 62वीं वाहिनी के सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह व आपदा प्रबंधन टीम के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को ब्लैकऑउट मॉकड्रिल जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज और बीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 2200 बच्चों को हवाई हमले और बम विस्फोट जैसी आपातकालीन स्थिति से बचने के तरीके बताए।
सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने हवाई हमले से पहले बजने वाले सायरन, सायरन बजते ही घर के सभी बिजली उपकरणों को बंद करने व घर में अंधेरा करने संबंधी जानकारी दी। साथ ही ब्लैकऑउट के दौरान बम गिरने पर तत्काल जमीन पर लेटने के तरीके व उसके फायदे बताए। हेड कांस्टेबल मनोहर व राकेश राम ने बच्चों को बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन
आज छह से सात तक होगा ब्लैकआउट : डीएम
डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार शाम छह से सात बजे तक ब्लैकऑउट मॉकड्रिल का अभ्यास किया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता के माध्यम से इस जानकारी को घर-घर पहुंचाया गया है। मॉकड्रिल के दौरान सभी लोग अपने घरों के बिजली उपकरण ऑफ कर दें और घर में अंधेरा रखें। मॉकड्रिल समन्वयक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शाम छह बजे इमरजेंसी सायरन बजेगा, जिसके बाद शाम 6:15 बजे बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाएगी और 6:30 बजे तक ब्लैकऑउट रहेगा। इसके बाद तहसील परिसर भिनगा और ब्लॉक परिसर इकौना में इवैक्युएशन एवं फायर मॉकड्रिल आयोजित होगी।