फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Subhaspa workers submitted a memorandum to the ADM.

Shravasti News: सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Jul 2026 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 23 Jul 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Subhaspa workers submitted a memorandum to the ADM.
एडीएम को ज्ञापन सौंपते सुभासपा के कार्यकर्ता।
श्रावस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार यादव को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पिछड़े व दलित वर्ग के सम्मान व अधिकार सुरक्षा की मांग की। सुभासपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पिछड़ा व दलित समाज के विरुद्ध जातिसूचक व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जन प्रतिनिधियों की ओर से की जाने वाली अमर्यादित टिप्पणी पर, सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाए। इसी तरह से अन्य मांगों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा। इस मौके पर जिला प्रमुख महासचिव राकेश जायसवाल, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, जयचंद राजभर, अक्षय राजभर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed