{"_id":"68cb06f5fefef333d500a50a","slug":"students-visited-the-airport-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114224-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: छात्रों ने किया हवाई अड्डे का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: छात्रों ने किया हवाई अड्डे का भ्रमण
Thu, 18 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
हवाई अड्डे के प्रतीक्षालय में बैठीं छात्राएं। - संवाद
कटरा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से हवाई अड्डों पर यात्री सेवा दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को श्रावस्ती हवाई अड्डे पर विमान पत्तन निदेशक अजय कुमार व सीएनएस प्रबंधक कीर्तिवर्धन सिंह की अध्यक्षता में यात्री सेवा दिवस मनाया गया।
निदेशक ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय व जगत जीत इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को हवाई अड्डे का भ्रमण कराया गया। साथ ही उन्हें विमानन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई।
सीएनएस प्रबंधक ने कहा कि हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संतुष्टि ही एएआई की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर एयरपोर्ट ऑपरेशन इंचार्ज सुधीर कुमार, सुरक्षा प्रभारी सुनील कुमार, उमेश कुमार सरोज, प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी सहित अन्य मौजूद रहे।