{"_id":"64908ee5fc5701f84e061676","slug":"strong-wind-may-blow-today-alert-issued-srawasti-news-c-104-1-slko1050-152-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आज चल सकती है तेज हवा, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आज चल सकती है तेज हवा, अलर्ट जारी
Mon, 19 Jun 2023 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में मंगलवार को तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके लिए आपदा विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही हीट वेव को लेकर भी कई निर्देश जारी किए हैं।
जिले में मौसम का पारा लगातार बढ़ रहा है। इस समय तेज धूप के साथ लू चल रही है। इस लू से बचने के लिए सोमवार को आपदा विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है। डीएम कृतिका शर्मा की ओर से जारी अलर्ट में धूप तेज हो तो घरों से बाहर न निकलें। दिन में 12 से 3 बजे तक विशेष रूप से धूप में जाने से बचना चाहिए। समय पर पानी पीते रहना चाहिए।
हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने, धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूता चप्पल का इस्तेमाल करना चाहिए। सफर पर जाते वक्त पानी साथ रखना चाहिए। शराब, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें यह शरीर की निर्जलित कर सकते हैं।
विज्ञापन
यदि बाहर धूप में काम करते हैं तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल करें। हो सके तो गीले कपड़े को अपने चेहरे सिर और गर्दन पर रखें। तबियत ठीक न लगे, चक्कर आये तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। घर में बना पेय पदार्थ जैसे की लस्सी नमक चीनी का घोल नींबू पानी आम का पना आदि का सेवन करें। जानवरों को छांव में रखें व उन्हें खूब पानी पीने को दें।
अपने घर को ठंडा रखें पर्दे शटर आदि का इस्तेमाल करें रात में खिड़कियां खुली रखें। ठंडे पानी से बार बार नहायें। वहीं इस संबंध में आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया की राहत आयुक्त कार्यालय से जारी एडवाइजरी में 20 जून को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने की संभावना बताई गई है। इसलिए अपने घरों के ऊपर रखी टंकी में पानी जरूर भरेंं व तेज हवाओं में घर से बाहर मत निकलें।