{"_id":"5daf35ae8ebc3e93c02b1e65","slug":"strike-in-banks-business-of-five-crores-affected-srawasti-news-lko4883964188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में हड़ताल, पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में हड़ताल, पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
यूनियन बैंक आफ इंडिया के एटीएम में पड़ा ताला।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बैंकों के विलय के विरोध में मंगलवार को बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने हड़ताल की। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ व भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ की हड़ताल के कारण जिले की बैंकों में लेनदेन पूरी तरह से ठप रहा। इससे बैंक शाखा पहुंचे लोग दिन भर खाली हाथ लौटने को विवश रहे। वहीं एटीएम में भी पैसा न होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। अधिकांश एटीएम में ताला लटकता रहा। हड़ताल के चलते जिले में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ व भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ की ओर से मंगलवार को बैंकों के विलय के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई थी। इस हड़ताल का असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ा। बाजार में खरीदारी के लिए बैंक से पैसा निकालने आए लोगों को हड़ताल के चलते खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
वहीं दुकानों पर भी पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों के अनुसार त्योहार के निकट हुई हड़ताल के कारण करीब पांच करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। वहीं लोगों की समस्या खाली एटीएम ने और बढ़ा दिया। अधिकांश एटीएम में पैसा न होने व ताला बंदी के कारण लोग इधर उधर भटकते देखे गए।
विज्ञापन
व्यापारियों को हुई अधिक समस्या
करवा चौथ के साथ ही दीपावली की तैयारियों का आगाज हो चुका है। शुक्रवार को धनतेरस है। इस पर लोग खरीदारी के लिए अभी से तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में दुकानदार भी धनतेरस पर अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहक न लौटे इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। व्यापारियों के इस प्रयास पर मंगलवार को हुई बैंक हड़ताल का असर पड़ा। बैंकों में लेनदेन न होने के कारण तमाम व्यापारी बाहर से सामान नहीं मंगा सके। वहीं जिन व्यापारियों ने पहले से सामान का आर्डर लगा रखा था। वह आरटीजीएस आदि के माध्यमों से पैसा नहीं भेज सके। ऐसे में समय से सामान न मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। - मिथिलेश शुक्ल, अध्यक्ष व्यापार मंडल
सराफा कारोबार पर रहा आंशिक असर
सराफा कारोबार पर मंगलवार की इस हड़ताल का आंशिक असर रहा, क्योंकि लोग धनतेरस पर ही जेवरात आदि की खरीदारी करते हैं। इसके लिए दुकानदार पहले से ही तैयारी कर चुके हैं। कुछ लोग धनतेरस से पूर्व भी खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में कोई खास परेशानी नहीं हुई। यदि बुधवार व गुरुवार सहित धनतेरस पर भी एटीएम खाली रहे तो इसका असर जरूर पड़ेगा। - घनश्याम रस्तोगी, अध्यक्ष सराफा व्यवसायी संघ
एटीएम में कहीं लटकता रहा ताला तो कहीं पैसे न होने का चस्पा रहा नोटिस
भिनगा नगर में मंगलवार को पैसा न होने के कारण सिंडीकेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व यूको बैंक के एटीएम में ताला लटक रहा था। इलाहाबाद बैंक के एटीएम में पैसा न होने के कारण वहां नोटिस चस्पा था। यही हाल पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम का भी रहा। जहां तकनीकि खराबी के कारण पैसा नहीं निकल रहा था। भिनगा में एचडीएफसी, सेंट्रल बैंक व बैंक ऑफ बड़ौदा सहित पुलिस लाइन परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में ही पैसा था। ऐसे में लोग पैसे निकालने के लिए भटकते देखे गए।
तीन दिन कर लें लेनदेन, चार दिन बंद रहेंगे बैंक
धनतेरस के बाद से जिले के लगभग सभी बैंक आगामी चार दिनों तक बंद रहेंगे। इसका कारण 26 अक्तूबर को अंतिम शनिवार, उसके बार रविवार 27 को दीपावली है। 28 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा व 29 को भैयादूज पर भी बैंक नहीं खुलेंगे। ऐसे में जिन्हें भी पैसे का लेनदेन करना है उनके लिए आज से तीन दिन का ही मौका है। इस बीच वह लेनदेन कर लें, ताकि पैसे की वजह से उनका कामकाज प्रभावित न हो। - अनल कुमार एलडीएम