फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Staggered vehicles leaving in the middle of the way, charging full fare

बीच रास्ते में छोड़ रहे डग्गामार वाहन, वसूल रहे पूरा किराया

Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Staggered vehicles leaving in the middle of the way, charging full fare
श्रावस्ती। जिले के अधिकांश प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त बसों का संचालन न होने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिनके द्वारा कम सवारी होने की बात कह कई बार यात्रियों को बीच राह में ही छोड़ा जा रहा है। ऐसे में महिलाओं व बच्चों को ठंड के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में गिलौला व इकौना को छोड़ कर कहीं भी टैक्सी स्टैंड नहीं है। वहीं भिनगा बहराइच, गिलौला इकौना मार्ग को छोड़ कर शेष मार्गों पर निगम की बसों का संचालन नहीं हो रहा है। भिनगा से बहराइच, लक्ष्मनपुर, सिरसिया, तालबघौड़ा, परसा डेहरिया, मल्हीपुर से बहराइच, जमुनहा, कानीबोझी, बाबगंज मार्ग पर निजी बसें संचालित हो रही हैं। जबकि भिनगा से सेमरी वाया इकौना, लक्ष्मननगर वाया गिलौला, भंगहा वाया मल्हीपुर, बरदेहरा वाया बदला, लक्ष्मनपुर सिरसिया वाया तालबघौड़ा सहित अन्य मार्गों पर कोई भी बस सेवा संचालन नहीं हो रही है। ऐसे में इन मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को निजी अथवा डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन मार्गों पर टैक्सी स्टैंड न होने के कारण मैक्स, जीप, टैंपो, मैजिक आदि वाहनों के आने व जाने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। ऐसे में सवारी पूरी होने के बाद ही गंतव्य तक जाने की बात कह यात्रियों को घंटों बैठाया जा रहा है। इतना ही नहीं निर्धारित स्थल तक पर्याप्त सवारी न होने की स्थिति में इन डग्गामार वाहन चालकों द्वारा महिलाओं, बच्चों व आमजन को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया जाता है। लोगों के तमाम कहने के बावजूद वाहन चालक गंतव्य तक न जाकर यात्रियों विशेषकर महिलाओं व बच्चों से विवाद भी करते हैं। इतना ही नहीं उनसे पूरा किराया वसूल कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में शरद ऋतु में देर शाम बीच रास्ते में उतार दिए जाने से महिला, युवतियों व बच्चियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जिसकी शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस संबंध में एएसपी केसी गोस्वामी बताते हैं कि जिस किसी को दिक्कत हो वह शिकायत करे, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed