फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SSB became the winner by defeating Nepal's APF

Shravasti News: नेपाल के एपीएफ को हरा एसएसबी बनी विजेता

Mon, 25 Sep 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 25 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
SSB became the winner by defeating Nepal's APF
श्रावस्ती। एसएसबी व नेपाल के एपीएफ के मध्य रविवार को मैत्री वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया। तुरूस्मा में आयोजित इस खेल में एसएसबी विजेता रही।
विज्ञापन

खेल का शुभारंभ तुरूस्मा कंपनी कमांडर सहायक सेनानायक पंचानन महाजन द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मैच में जी समवाय तुरुस्मा की टीम ने नेपाल एपीएफ को कड़ी टक्कर देते हुए 2-1 से पराजित कर दिया। इस मौके पर एसएसबी सेनानायक ने बताया की इस खेल का प्रमुख उद्देश्य दोनों देशों के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत एवं संबंधों को कायम रखना है।

इसके साथ ही दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपसी सामंजस्य व तालमेल को मजबूत करना है। इस मौके पर एसएसबी की ओर से अप्पू सरकार, सुजीत घोष, भूपेंद्र व अरुण जबकि नेपाल एपीएफ की ओर से प्रेम कार्की, उमेश राजगिरी, दीपक ओली, मोहन खत्री सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed