फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SSB 62nd Corps celebrated Raising Day

एसएसबी 62वीं वाहिनी ने मनाया स्थापना दिवस

Thu, 01 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
SSB 62nd Corps celebrated Raising Day
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी ने गुरुवार को अपना आठवां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान बटालियन मुख्यालय पर पौधरोपण, रक्तदान शिविर सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेनानायक व उनकी पत्नी ने की।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी पर है। इस समय एसएसबी की 62वीं वाहिनी सीमा की सुरक्षा कर रही है। जिसका आठवां स्थापना दिवस गुरुवार को वाहिनी मुख्यालय पर मनाया गया। इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए सेनानायक चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा कि एक जुलाई 2013 को आज के ही दिन 62वीं वाहिनी की स्थापना प्रशिक्षण केंद्र देवेंद्र नगर सोनितपुर असम में हुई थी। 62वीं वाहिनी को 16 फरवरी 2015 में आठवीं वाहिनी को भिनगा से हटाकर भारत-नेपाल सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तभी से यह बटालियन श्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान सेनानायक की पत्नी परमिता भट्टाचार्य ने एक संदीक्षा सम्मेलन का आयोजन कर उसकी अध्यक्षता की। सम्मलेन में एसएसबी में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी के पारिवारिक सदस्य मौजूद रहे। इन सदस्यों के साथ उन्होंने परसिर में पौधरोपण किया। इसके बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदान किया। जहां जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर संदीप कुमार जेटली, सुरेश कुमार, जावेद अहमद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed