{"_id":"6ad3b312c50ed3591d006e70","slug":"bobby-and-kishan-won-gold-medals-in-athletics-shravasti-news-c-13-1-lko1124-1971545-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एथलेटिक्स में बाबी और किशन ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एथलेटिक्स में बाबी और किशन ने जीते स्वर्ण पदक
Sat, 17 Oct 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
बाबी कुमार राना।
श्रावस्ती। वाराणसी के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर में 15 और 16 अक्तूबर को आयोजित प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रशिक्षक विवेक कुमार ने बताया कि देवीपाटन मंडल गोंडा की ओर से प्रतिभाग करते हुए बाबी कुमार राना ने 1500 और 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, किशन लाल ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को जिले में सम्मानित किया जाएगा।(संवाद)