फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Body of missing young woman found in Rapti River; investigation underway

Shravasti News: लापता युवती का शव राप्ती नदी में मिला, जांच जारी

Sat, 17 Oct 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 17 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Body of missing young woman found in Rapti River; investigation underway
इकौना। भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकवा निवासी शुभी सिंह (20) का शव शनिवार दोपहर राप्ती नदी में उतराता मिला। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के जिवनरायणपुर गांव के पास यह शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शुभी सोमवार से संदिग्ध हालात में लापता थी। उनकी अंतिम लोकेशन राप्ती नदी के भकला पुल की मिली थी। परिजनों की सूचना पर कोतवाल राज प्रकाश सिंह टीम के साथ शुभी की तलाश कर रहे थे। पुलिस राप्ती नदी में भी लगातार उन्हें खोज रही थी। पुलिस की जांच जारी थी कि इसी बीच ग्रामीणों ने शुभी का शव नदी में उतराता देखा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा पुलिस व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नदी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई की। सीओ भरत पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का प्रकरण लग रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed