फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   sravasti

पहाड़ी नाले से हो रहा अवैध बालू खनन

Fri, 19 Mar 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
sravasti
श्रावस्ती। पुलिस प्रशासन की उदासीनता से सिरसिया के भैंसाही नाले में बाले का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। इस अवैध खनन को वैध बनाने के लिए धंधेबाजों ने फुटकर बालू बिक्री की दुकानें खोल रखी हैं। अवैध बालू खनन नाले से सीधे भिनगा तक पहुंच रहा है। इसकी पूरी जानकारी होने के बाद भी रोकथाम को लेकर स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

सोहेलदेव वन्य जीव विहार होने के कारण सिरसिया के जंगल से दस किलोमीटर परिधि में बालू खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यहां के भैंसाही नाले का बालू अच्छी गुणवत्ता का होने के कारण इसकी अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। अवैध खनन से जुड़े धंधेबाज ने पुलिस की मिलीभगत से शासनादेश की खामियों के बीच बीच का रास्ता निकाल रखा है।
विज्ञापन

शासनादेश के तहत खनित सामग्री को व्यापार करने वाला कोई भी दुकानदार सौ घन मीटर तक डंप कर सकता है, लेकिन उसको रीसेल करके परिवहन नहीं जारी कर सकता है। इसी भंडारण छूट की आड़ में सिरसिया क्षेत्र के कई मौरंग गिट्टी विक्रेताओं ने बालू के अवैध खनन को वैध करने का रास्ता निकाल रखा है। इसके लिए खनन क्षेत्र से सौ घन मीटर बालू खरीद की रायल्टी लेकर रख लिया जाता है। इसके बाद भैंसाही नाले से बालू लाकर उसे बेचा जाता है। शुक्रवार को सिरसिया के चैलाही स्थित कंस्ट्रक्सन अड्डा नाम की एक फर्म में कुछ इसी तरह का खेल देखने को मिला। यहां चार ट्राली बालू अवैध खनन करके लाकर गिराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में निर्माण कार्य से जुड़ी कई फर्मों द्वारा पहले भैंसाही नाले से अवैध बालू खनन करके डंप किया जाता है। या सीधे इसे जीएसटी बिल काट कर भिनगा व अन्य क्षेत्रों में बेचने के लिए भेज दिया जाता है। बालू का यह अवैध कारोबार स्थानीय पुलिस व प्रशासन की देखरेख में चलता है।

बालू मौरंग मिट्टी के अवैध खनन पर सख्ती से प्रतिबंध है। यदि ऐसा किसी फर्म द्वारा किया जा रहा है तो इसकी सघन जांच कर आरोप सही पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। योगानंद पांडे, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed