फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sravasti

थाना परिसर में झाड़ियां देख एसपी नाराज, सफाई के निर्देश

Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sravasti
श्रावस्ती। महिला थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने थाना परिसर में झाड़ियां खर पतवार व फैली गंदगी देख सख्त नाराजगी जतायी। उन्होंने थाना परिसर को साफ सुथरा बनाने के साथ हर पीड़ित की शिकायत सुन उसकी संतुष्टि के आधार पर निस्तारित कराने और उजागर खामियों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश महिला थाना प्रभारी को दिया। दूसरी तरफ सीओ इकौना ने गिलौला थाने का निरीक्षण कर मालखाना के साथ थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

दोनों ही अधिकारियों ने आने वाले होली के त्यौहार व पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने को बीटवार पुलिस टीम तैनात कर नियमित गश्त कराने और लाइसेंसधारियों के शस्त्रों को पंचायत चुनाव के दौरान जमा कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

एसपी ने महिला थाने के निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, मेस, सीसी टीवी फुटेज के साथ सभी जगह की साफ सफाई व्यवस्था को देखा। थाने आने वाले महिलाओं के साथ उनसे जुड़े मामलों की जानकारी लेते हुए प्रभारी निरीक्षक केके यादव को महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई पूरी गंभीरता से प्राथमिकता पर करने व हेल्प डेस्क संचालित करने को निर्देशित किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना महेंद्र पाल शर्मा ने गिलौला थाने का निरीक्षण करने के बाद हुई बैठक में लंबित 24 विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed