फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   SP chief's birthday celebrated as Public Welfare Day

Shravasti News: लोक कल्याण दिवस के रूप में मना सपा मुखिया का जन्मदिन

Sat, 01 Jul 2023 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 01 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
SP chief's birthday celebrated as Public Welfare Day
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पचासवां जन्मदिन शनिवार को लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यालय भिनगा में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में केक काटा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़ा व दलित सहित हम सब के मार्गदर्शक व गरीबों के मसीहा है। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के दबे कुचले लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो कार्य किया। वह अब तक कोई सरकार नहीं कर सकी है। कार्यक्रम को कई अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में केक काट कर सपा मुखिया के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान पार्टी की मासिक बैठक भी हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से समर्पित होने का आह्वान किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक मोहम्मद असलम रायनी, सरोजिनी शर्मा, महेश यादव, रामकुमार यादव सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed