{"_id":"681a52930644834e8a06d7d7","slug":"somewhere-the-clouds-rained-heavily-somewhere-the-weather-became-pleasant-due-to-drizzle-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111073-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कहीं झूम के बरसे बादल, तो कहीं बूंदाबांदी से मौसम सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कहीं झूम के बरसे बादल, तो कहीं बूंदाबांदी से मौसम सुहाना
Tue, 06 May 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 06 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
भिनगा के पांडेयपुरवा में हुई झमाझम बारिश।
श्रावस्ती। तराई में विगत कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। सोमवार रात जिले के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई। वहीं, मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश देखकर किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं बारिश से मांगलिक आयोजनों में व्यवधान देखने को मिला।
वर्तमान में सहालग चल रही है। हिंदू व मुस्लिम दोनों ही समुदायों में वैवाहिक कार्यक्रम हो रहे हैं। लोग मेहमानों के स्वागत के लिए लाखों रुपये खर्च कर टेंट लगवा कर कई प्रकार के व्यंजन बनवा रहे हैं। हालांकि बेमौसम बारिश इन तैयारियों में व्यवधान डाल रही है। जबकि बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। ऐसे किसान जिन्होंने अपने खेतों में गन्ना, मेंथा, मक्का व लतादार सब्जियों सहित अन्य फसलें उगाई हैं। उनके लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है। वहीं गेहूं काट कर खेत तैयार करने की सोच रहे किसानों के लिए भी बारिश लाभकारी है। इस बीच जिन किसानों ने अब तक गेहूं की मड़ाई नहीं की या उनका भूसा खेतों में पड़ा है उनके लिए यह बारिश परेशानी का सबब है। इन सबके बावजूद बादल व बारिश बरसात के साथ चलने वाली हवा ने मौसम का मिजाज ठंडा कर दिया। इससे मौसम सुहाना हो गया है।