फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Solve women's problems immediately

महिलाओं की समस्याएं तुरंत हल करें

Mon, 19 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Solve women's problems immediately
श्रावस्ती। महिला थाना सहित एसपी कार्यालय व जिले के थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। वहां आने वाली महिलाओं व बच्चियों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। इसके साथ ही प्रकरण की त्वरित जांच कर उसका निराकरण भी कराया जाए। इस मामले में यदि किसी स्तर से कोई लापरवाही उजागर हुई तो संबंधित जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान कहीं। एसपी ने बताया कि प्रदेश सरकार महिला, किशोरी व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराध को देखते हुए उस पर प्रभावी अंकुश लगाने व महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए कई कठोर फैसले भी लिए गए हैं। ऐसे में थाने स्तर पर स्थापित महिला डेस्क के बारे में आप लोगों को पूरी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला कर्मचारियों को उनके कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि यदि कोई महिला थाने पर शिकायत लेकर आये तो उसे गंभीरता पूर्वक सुनें। इसके साथ ही उनकी शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया जाए। साथ ही इसके बारे में प्रभारी निरीक्षक व बीट इंचार्ज को भी बताया जाए।

महिला हेल्प डेस्क पर आने वाले फरियादियों से किसी भी प्रकार की कोई अभद्रता न हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
इस दौरान एसपी द्वारा बैठक में मौजूद सभी महिला कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर थाना प्रभारी सहित उच्चाधिकारी को अवगत कराने को कहा गया। साथ ही सभी को अपने कर्तव्यों व दायित्वों का पूर्ण मनोयोग के साथ निर्वहन करने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed