{"_id":"6a06195e6a74cc4417006d37","slug":"smuggler-arrested-with-red-sand-boa-snake-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120165-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रेड सैंड बोआ सांप के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रेड सैंड बोआ सांप के साथ तस्कर गिरफ्तार
Fri, 15 May 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 15 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त गश्त के दौरान एक दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी के आरोप में इरफान खान को गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी 62 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट अमित शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसएसबी बाह्य सीमा चौकी सुइया व ककरदरी रेंज में यह संयुक्त गश्त की जा रही थी।
गुप्त सूचना पर बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के अमवा मौलवी निवासी इरफान खान को पकड़ा गया, जिसके पास से संरक्षित श्रेणी का यह सांप बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह इस सांप की तस्करी ककरदरी रेंज से कैसरगंज में करने वाला था।