{"_id":"65f1e93db36380dd5309cb71","slug":"six-including-two-women-injured-in-collision-between-car-and-tempo-srawasti-news-c-104-1-slko1050-104015-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कार व टेंपो की टक्कर में दो महिलाओं समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कार व टेंपो की टक्कर में दो महिलाओं समेत छह घायल
Wed, 13 Mar 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
गिलौला(श्रावस्ती)। किसान इंटर कॉलेज सुविखा के सामने बुधवार को बौद्ध परिपथ पर एक टैंपो व कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो पर सवार दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी गिलौला से मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर किया गया है।
बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम रनियापुर निवासी दिनेश कुमार टैंपों चालक है। बुधवार को वह सवारी लेकर बहराइच जा रहा था। इसी बीच बलरामपुर से जा रही तेज रफ्तार कार से टैंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें चालक सहित पश्चिम बंगाल के वर्धमान निवासी विमल व विश्वजीत तथा बहराइच के रिसिया के उत्मापुर निवासी शमशेर, जमुनहा निवासी गुड्डा व संगीता जख्मी हो गई। घायलों को सीएचसी गिलौला से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। (संवाद)