फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sisters put love on the wrists of brothers

बहनों ने भाइयों की कलाई में सजाया प्यार

Fri, 12 Aug 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sisters put love on the wrists of brothers
रक्षाबंधन पर भाई की आरती उतारती बहन - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व शुक्रवार को जिले में परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर जहां बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधा। वहीं भाइयों ने भी बहनों के सुख दु:ख में सदैव साथ रहने व उम्र भर उनकी सुरक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व भाई व बहन के अटूट व अमर प्रेम का प्रमाण है। यह त्योहार जिले में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने निर्जला व्रत रखा। और भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की उम्रभर सुरक्षा करने का वचन दिया। इस दौरान नन्ही-मुन्नी बच्चियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सीमा पर मुस्तैद आठवीं वाहिनी भिनगा के मुख्यालय खरगौरा में स्कूली बच्चियों ने एसएसबी जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी और उनसे अपनी सुरक्षा के बदले राष्ट्र सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान कमान अधिकारी रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने कहा कि आज हमारे जवान भले ही अपने घर न जा सके हों। इन बच्चियों में ही उनकी अपनी बहनों की छवि बसी है। ऐसे में हमारे जवान राष्ट्र व सीमा की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करके भी भारत माता की सुरक्षा पर आंच न आने देंगे। रक्षाबंधन के अवसर पर बागेश्वरी मंदिर नत्थापुरवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आल्हा, भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed