फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Silence on the road

प्रशासन की सख्ती के बाद मार्गों पर पसरा सन्नाटा

Sun, 05 Apr 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Silence on the road
श्रावस्ती। संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद मुख्य सड़कों व कस्बों में लोग बेखौफ घूम रहे हैं। वहीं सुबह के वक्त प्रमुख बाजारों में आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ भी जुट रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद रविवार को सड़कों पर सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे तराई वाले इस जिले में कोरोना संक्रमण के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में प्रशासन द्वारा नेपाल सहित पड़ोसी जिले की सीमाओं को सील किया गया था। इसके साथ ही अनावश्यक रूप से लोगों को घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंधित किया गया था। इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हैं। एक तरफ जहां लोग बेखौफ गली-कूचों में झुंड में बैठ कर देश व दुनिया की बातें कर रहे हैं, वहीं लोग बाजार में भी खरीददारी के लिए सामान्य रूप से आ-जा रहे थे जिससे सुबह के वक्त बाजारों में भीड़ दिखाई देने लगी थी।
विज्ञापन

इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से गांव-गली सहित बाजार व मुख्य मार्गों पर घूमने वालों पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश के बाद रविवार को नगर में सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed