फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   'Bharat Mata Ki Jai' is our ideology: Tryambak

भारत माता की जय हमारी विचारधारा : त्र्यंबक

Sun, 27 Sep 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 27 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
'Bharat Mata Ki Jai' is our ideology: Tryambak
श्रावस्ती। भिनगा स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नवनियुक्त जिला प्रभारी त्र्यंबक तिवारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व ने त्र्यंबक तिवारी को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। जिले में पहली बार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और संगठन की यात्रा है। इसकी सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत माता की जय केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी विचारधारा है। संगठन की नींव कार्यकर्ता जमीन पर मजबूत करता है। कार्यकर्ता को जरूरतमंद की आवाज बनकर संगठन के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, महेश मिश्रा, उदय प्रकाश त्रिपाठी, अवधेश पांडेय, दिवाकर शुक्ला, अरुण पांडेय, डॉ. प्रतिमा वर्मा, माधुरी सिंह त्रिपाठी, पूजा पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed