{"_id":"63a73ae334c5df70ec664c45","slug":"shravasti-srawasti-news-lko663483293","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अधिसूचना से पहले ही बचा पैसा खर्च करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अधिसूचना से पहले ही बचा पैसा खर्च करने की तैयारी
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय की अधिसूचना बारह जनवरी को लग सकती है। इसकी आहट ऑनलाइन बैठकों में अधिकारियों को मिल चुकी है। इसी के बाद निकायों में विगत पांच वर्ष से डंप बजट को जल्द से जल्द ठिकाने लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जनवरी माह के पहले सप्ताह में लागू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते ही नगर पालिका व नगर पंचायतों का प्रशासनिक अमला बीते पांच वर्ष से डंप पड़े बजट की पाई पाई खर्च करने की कवायद में जुटा है। नगर पालिका भिनगा में चुनावी सुगबुगाहट तेज हो जाने के बाद पालिका क्षेत्र में विभिन्न कार्यों से जुड़े लाखों की कीमत के कार्य से जुड़े कई आनलाइन व ऑफलाइन टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं।
इसी तरह नगर पंचायत इकौना में भी अवशेष धनराशि के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने का कार्य तेजी के साथ पूरा कराया जा रहा है। इसके चलते ही निकाय क्षेत्र में जितना कार्य पूरे पांच वर्ष में नहीं हुआ उसके कई गुना ज्यादा कार्य के टेंडर निकाय में एक माह के अंदर जारी किए जा चुके है ताकि चुनाव की अधिसूचना से पूर्व ही इन कार्यों को कराने का टेंडर खोल कर बची हुई बजट राशि को खर्च किया जा सके।