{"_id":"6398bae228133a284b3a8cca","slug":"shravasti-srawasti-news-lko661701840","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: विजिलेंस टीम को देख दुकानदारों ने गिराए शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: विजिलेंस टीम को देख दुकानदारों ने गिराए शटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। जीएसटी को लेकर जिले में विगत दिनों हुए छापे का खौफ व्यापारियों के दिल में अब भी कायम है। मंगलवार को बिजली जांच करने पहुंची विजिलेंस की टीम को देख जमुनहा में व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर लिया। कुछ घंटे बाद उन्होंने दुकानें खोलीं।
जीएसटी को लेकर जिले के बाजारों में हुए छापे भले ही मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद स्थगित कर दी गए। लेकिन व्यापारियों में इसको लेकर अब भी दहशत बनी हुई है। जिसका प्रमाण मंगलवार को जमुनहा बाजार में देखने को मिला।
जहां बिजली निगम की विजिलेंस टीम बिजली चोरी रोकने के लिए जांच करने पहुंची थी। इस दौरान बाजार में किसी ने यह अफवाह फैला दी कि जीएसटी की टीम छापा मार रही है।
विज्ञापन
इस सूचना के बाद देखते ही देखते पूरे बाजार में दुकान के शटर गिर गए। इस दौरान विजिलेंस टीम में मौजूद अवर अभियंता राम गोपाल व उपनिरीक्षक राम आधार चौहान ने दुकानदारों को आने का कारण बताया। टीम ने दुकानों व मकानों में लगे विद्युत मीटर, विद्युत बिल भुगतान रशीद आदि की जांच की। इसके बाद व्यापारियों को हकीकत पता चली। जिसके बाद उन्होंने दुकान खोली।