फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: घने कोहरे की वजह से आमने-सामने भिड़ी कार व बोलेरो, चार घायल

Tue, 13 Dec 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
shravasti
इकौना (श्रावस्ती)। घने कोहरे की वजह से सोमवार देर शाम बौद्ध परिपथ स्थिति इकौना तहसील के निकट कार व बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार सहित चार लोगों को चोटें आईं। घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मेरठ जिला निवासी प्रमोद कुमार, कपिल व अमित सोमवार को कार से देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जबकि भिनगा निवासी स्वामीनाथ बोलेरो से किसी काम से इकौना तहसील आए थे। जहां से वे वापस भिनगा जा रहे थे। इकौना तहसील स्थित दो नक्के के पास पहुंचते ही कार व बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घने कोहरे की वजह से दोनों वाहन चालक एकदूसरे को देख नहीं पाए।
विज्ञापन

घटना में कार सवार प्रमोद, कपिल व अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि स्वामीनाथ को हल्की चोट आई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। जहां स्वामीनाथ को प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया। जबकि कार सवार प्रमोद, कपिल व अमित का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed