{"_id":"638b952a916fc43eaf1861d0","slug":"shravasti-srawasti-news-lko660143479","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बिजली अव्यवस्था पर भड़के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बिजली अव्यवस्था पर भड़के लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। बिजलीकर्मियों की हड़ताल के पांचवें दिन पूरे जिले की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। बिजली और पानी को पांच दिनों से तरस रहे नगर वासियों ने शनिवार ईदगाह तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करके पेयजल आपूर्ति भी दुरुस्त कराने की मांग की।
विद्युत अव्यवस्था के हालात ये रहे कि चीफ इंजीनियर को ठेके के 12 मजदूरों के साथ आकर व्यवस्था को अपने हाथ में लेना पड़ा। शनिवार को डीएम सहित अधिकारियों के आवास व कुछ अन्य स्थानों पर ही व्यवस्था में सुधार हुआ। गिलौला में विगत पांच दिनों से बिजली न आने के कारण वहां सभी आवश्यक सेवाएं बाधित हो गई। अधिकांश कार्यालयों के कंप्यूटर बंद रहे। यही स्थिति जिले के अन्य स्थानों पर रही। इसी के बाद खराब विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए चीफ इंजीनियर एसके चौधरी व मुख्य अभियंता राजीव मोहन खुद ही भिनगा पहुंच गए। उन्होंने ठेके पर श्रमिकों को बुलाया। सबसे पहले भिनगा कलेक्ट्रेट, तहसील भिनगा के साथ ही भिनगा, सिरसिया व सेमरी के कुद क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल की गई। इसके बावजूद भिनगा नगर में केशव नगर सहित कुछ अन्य इलाके अंधेरे में डूबे रहे।
बीएसएनएल के अधिकांश टावर बिजली के ही भरोसे हैं। यहां जेनरेटर चलाने के लिए नाम मात्र का ही डीजल व्यय किया जाता है। बिजली बाधित रहने के कारण कई टावर कुछ देर के लिए बंद हो गए। इससे क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या रही।
विज्ञापन
विगत दो दिनों से पूरे जिले में बिजली न होने के कारण लोग परेशान रहे। वहीं शनिवार को कुछ स्थानों पर बिजली व्यवस्था ठीक हो जाने के बाद भी लगभग 12 लाख लोग प्रभावित रहे। यहीं नहीं ग्रामीण क्षेत्र में लगातार कई दिनों से बिजली न होने के कारण एटीएम सहित अन्य जरूरी सेवाएं बंद है।
हड़ताल के बाद बारह ठेके के मजदूरों को बुलाया गया है। इनसे भिनगा व इकौना में काम लिया जा रहा है। अभी चार मजदूर और बुलाए गए हैं। इनको गिलौला में लगाया जाएगा।
डीपी सिंह अधिशाषी अभियंता विद्युत