फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   LIU inspector dies under suspicious circumstances

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में एलआईयू इंस्पेक्टर की मौत

Sat, 24 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 24 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
LIU inspector dies under suspicious circumstances
मृतक शैलेंद्र कुमार यादव
श्रावस्ती। जिले में एलआईयू इंस्पेक्टर के पद पर तैनात शैलेंद्र कुमार यादव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों के साथ शव को उनके मूल जिला गाजीपुर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के चक अब्दुल सत्तार गांव निवासी सीमा ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र कुमार यादव (43) जिले में एलआईयू इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह वह सैर करने के लिए निकले थे। इसके बाद वह पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर पहुंचे और पानी मांगा। पानी का गिलास वह जैसे ही हाथ में लिए कि गिलास हाथ से छूट गया और उनकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर उन्हें तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि यह प्रथम दृष्ट्या हार्ट अटैक का मामला लग रहा है। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि वह पहले भी बीमार रहते थे। मौत के बाद उनकी पत्नी के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही उनके शव को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है। वहीं, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed