फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: एसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, रैतिक परेड की ली सलामी

Fri, 02 Dec 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को आयोजित रैतिक परेड का एसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन

एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहना चाहिए। सभी नियमित दौड़ लगाएं। उन्होंने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक लाइन को निर्देश दिया। उन्होंने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देश दिया। वहीं उन्होंने क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, सीसीटीएनएस कार्यालय, डीसीआर शाखा, मालखाना स्टोर आदि का निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय पहुंचकर पुलिस कर्मियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने आरआई को सफाई व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed