फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: दूसरे के खाते में भेज दी सम्मान निधि

Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। गिलौला के एक किसान के नाम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा जारी तो हुआ, लेकिन उसे मिला नहीं। दरअसल, केवाईसी कराने के बाद जारी किश्त किसी दूसरे के बैंक खाते में भेज दी गई। अब किसान पैसा पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा ले रहे किसानों की तीन स्तर पर जांच कराई गई थी। इस काम में पहले चरण में राजस्व लेखपाल तो दूसरे चरण में किसान सहायकों को लगाया गया था। बाद में कृषि विभाग की ओर से सत्यापन भी कराया गया। इसके बाद किसानों को सम्मान निधि का पैसा दिया गया था। गिलौला के नीबाभारी निवासी किसान कृष्ण कुमार तिवारी ने भी केवाईसी कराई थी। किसान ने आर्यावर्त बैंक की हरिहरपुररानी (पांडेपुरवा) शाखा का अपना खाता दर्ज किया था। इसी खाते में सम्मान निधि का पैसा आ भी रहा था। केवाईसी के बाद कृष्ण कुमार के खाते में नौवीं व दसवीं किश्त नहीं भेजी गई। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने के बाद पता चला कि पैसा पंजाब नेशनल बैंक में किसी दूसरे के खाते भेज दिया गया है। इसके बाद से पैसा पाने के लिए कृष्ण कुमार कभी बैंक तो कभी उप कृषि निदेशक कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस बारे में उप कृषि निदेशक कमल कटियार बताते हैं कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। किसान लिखित शिकायत करें तो जांच कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed