{"_id":"637d127382f6bf17d04cb5bf","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6584390167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भाजपा कार्यकर्ता आधारित सबसे बड़ी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भाजपा कार्यकर्ता आधारित सबसे बड़ी पार्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई के पिछड़ा वर्ग मोर्चा व पिछड़ा वर्ग का जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजन पार्टी कार्यालय भिनगा में किया गया। इसमें मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग के प्रदेश संयोजक मौजूद रहे। प्रशिक्षण में आगामी नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की बात कही गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने की।
जिला प्रशिक्षण वर्ग में रेहड़ी पटरी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी भी है। भाजपा के लिए सेवा ही संगठन और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीतिक दल ही नही है, बल्कि कार्यकर्ताओं में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और एक उत्तम नागरिक के गुणों का भी संचार करता है।
पूर्व क्षेत्रीय मंत्री गीता गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की अवधारणा पर चलते हुए हमारे समक्ष कई चुनौतियां आएंगी। जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने कहा कि जब कोई आपदा आती है तो पूरा विश्व भारत की तरफ देखता है। आज का भारत आत्मनिर्भर भारत है। कार्यकर्ताओं को अवधेश कुमार वर्मा, रमन सिंह, विनोद सोनी ने संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री विक्रम लोधी ने किया। मौके पर काफी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।