फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

Shravasti News: लगातार बढ़ रहा अतिक्रमण, जिम्मेदार चुप

Tue, 22 Nov 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री की ओर से सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका जिले में अनुपालन नहीं हो रहा है। एक तरफ जहां सार्वजनिक भूमि पर कब्जा है, वहीं दूसरी तरफ शिकायत के बाद भी कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी लीपापोती कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सार्वजनिक संपत्तियां सुरक्षित नहीं हैं। भिनगा व इकौना नगर सहित अन्य कस्बों में मुख्य मार्ग की पटरियों पर स्थानीय दुकानदारों का कब्जा है। वहीं दुकानदार मार्ग किनारे बने नालों सहित पटरियों पर दुकान लगा रहे हैं। जिससे मार्ग की पटरियों का वजूद खत्म हो चुका है। जरूरत पड़ने पर वाहन चालक मुख्य मार्ग पर ही अपने वाहन खड़ा कर रहे हैं। जिससे आवागमन की समस्या उत्पन्न होती रहती है।
विज्ञापन

भिनगा के नई बाजार, ईदगाह दहाना मार्ग, तहसील मार्ग सहित इकौना में बेचू बाबा मार्ग, संजय पार्क भिनगा मार्ग सहित प्रमुख अन्य मार्गों व बाजारों का ऐसा ही हाल है। जहां लोगों का राह चलना भी दूभर है। लगातार शिकायतों के बावजूद न तो अतिक्रमण हटाया जा रहा है और न ही अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई ही की जा रही है। तहसील व थाना दिवस में आने वाले तीस प्रतिशत से अधिक मामले चकमार्ग, खलिहान की भूमि, नवीन परती व आबादी की भूमि पर कब्जे की शिकायत से जुड़े होते हैं। जिन पर कार्रवाई के नाम पर हल्का लेखपाल लीपापोती कर रहे हैं। जिससे फरियादियों को थानों व तहसील का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं नगर पालिका परिषद के सिविल लाईन व अब्दुल कलाम नगर में पांच बीघा से अधिक सार्वजनिक भूमि पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा है। उस पर स्थाई निर्माण भी कर लिया गया है। जिसकी कई बार जांच में पुष्टि के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। यही स्थिति नगर में शामिल हुए कई गांवों के चकमार्गों की भी है।

जिन पर कब्जा कर स्थाई व अस्थाई निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध कर लिया गया है। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। एडीएम डीपी सिंह ने बताया कि सभी लेखपालों से अतिक्रमण संबंधित रिपोर्ट तलब की जा रही है। यदि ऐसा है तो अभियान चला कर कब्जा हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed