फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

दीपावली के लिए बाजार सजकर तैयार, ग्राहकों का इंतजार

Tue, 18 Oct 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। प्रकाश पर्व दीपावली का रविवार को धनतेरस से आगाज हो रहा है। इसके लिए बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हो चुके हैं। आटोमोबाइल कंपनियां व डीलर भी ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक उपहार दे रहे हैं। कहीं वाहनों की खरीद पर नकद छूट मिल रही है तो कहीं सोने व चांदी के सिक्कों के साथ निश्चित उपहार व लकी ड्रॉ का ऑफर दिया जा रहा है। त्योहारी सीजन में छूट देख ग्राहक भी वाहन लेने के लिए धनतेरस व दीपावली की शुभ घड़ी का इंतजार कर रहे हैं। तमाम लोगों ने दीपावली व धनतेरस पर वाहन खरीदने के लिए बुकिंग भी करा ली है।
विज्ञापन

टीवीएस एजेंसी के प्रोपराइटर अनुपम मिश्र ने बताया कि उनके यहां आरटीआर पर कोई छूट नहीं है। जबकि एक्स सी 100 पर 1500 रुपये की छूट है। शेष सभी मोटरसाइकिलों व स्कूटी पर 2100 रुपये नकद छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

हांडा एजेंसी के प्रोपराइटर अजय तिवारी बताते हैं कि उनके यहां किसी भी वाहन पर कोई छूट नहीं है। हालांकि प्रत्येक वाहन की खरीद पर वह एक हेलमेट बिल्कुल फ्री दे रहे है। ये ऑफर भी सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज एजेंसी के प्रोपराइटर सोनू तिवारी बताते हैं कि बजाज की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटी की खरीद पर 1500 रुपये की नकद छूट व एक हेलमेट दिया जा रहा है। इसके साथ ही पांच वर्ष या 75 हजार किलोमीटर की वारंटी, तीन वर्ष बैट्री की वारंटी व छह फ्री सर्विस दी जा रही है।
हीरो एजेंसी के प्रोपराइटर राकेश गुप्ता बताते हैं कि उनके यहां सभी स्कूटी पर तीन हजार रुपये की छूट है। वहीं, हीरो डीलक्स किक पर 5,200, डीलक्स सेल्फ पर 3,200, पैशन पर 2,000, स्पलेंडर पर 4,000, ग्लैमर पर 2,000 व एक्स टेक पर 5,000 रुपये की छूट दी जा रही है।
ई-मोटर बाइक एजेंसी के प्रोपराइटर बंटी बताते हैं कि उनके यहां ई-मोटरसाइकिल के सभी माडल की खरीद पर 20 ग्राम चांदी का सिक्का दिया जा रहा है। ये ऑफर सिर्फ धनतेरस व दीपावली के लिए है।
महेंद्रा एजेंसी के प्रोपराइटर अखंड प्रताप सिंह बताते हैं कि उनके यहां ट्रैक्टर खरीद पर रोटावेटर मुफ्त दिया जाएगा। इसके साथ ही कूपन दिया जाएगा। जिसमें टीवी, बाइक या वाशिंग मशीन सहित कोई भी निश्चित उपहार मिलेगा।

सोनालिका के प्रोपराइटर सोनू तिवारी बताते हैं कि उनके यहां ट्रैक्टर के डीआई 724 मॉडल पर 45,000 व आरएक्स 50 मॉडल पर 70,000 रुपये की छूट है। इसके साथ ही हर पांच कस्टमर में लकी ड्रा होगा। जिसमें प्रथम ईनाम पांच ग्राम सोना, द्वितीय ईनाम 50 ग्राम चांदी व तृतीय ईनाम 25 ग्राम चांदी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed