{"_id":"62ded9ce106df541fd756dcb","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6411344168","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में लगा आस्था का मेला, बम भोले के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में लगा आस्था का मेला, बम भोले के गूंजे जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सावन मास के दूसरे सोमवार को सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर सहित जिले के अन्य शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। कई स्थानों पर कावंड़ियों ने जल लेकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। भोर से ही हो रही बरसात के बावजूद शिव मंदिरों पर सुबह चार बजे से ही भक्त जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
दिन में कड़ाके की धूप के बावजूद श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जिले के प्रमुख विभूतिनाथ, सदाशिव महादेव, बेचूबाबा व जगपतिनाथ सहित अन्य शिवालयों पर शिवभक्त उमड़े। सिरसिया स्थित विभूतिनाथ में शिवभक्तों ने सूर्योदय से पूर्व ही गुप्त गंगा (रजियाताल) से जल लाकर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने जल, अक्षत, दूब, बेल पत्र, चंदन, रोली, घृत, मदार, धतूर, भांग, गांजा, शहद, दही, गौ दूध, ऋतु फल व मिष्ठान चढ़ाकर भोलेनाथ की पूजा की।
कांवड़ियों ने नजदीकी जलाशयों व राप्ती नदी से जल लेकर विभूतिनाथ सहित नजदीकी शिवमंदिर पहुंच कर देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। सुबह से शुरू हुई त्रिलोकपति की आराधना का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। इसके साथ ही स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम स्थित शिव मंदिर, गिलौला के सदाशिव मंदिर, इकौना के बेचू बाबा, कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महाराज सहित अन्य शिवालयों पर भी भक्तों की भारी भीड़ दिखी। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।