{"_id":"62d6ecf17e24fd6d3c23977a","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6402242128","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर सूखी, किसान परेशान, धान की रोपाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर सूखी, किसान परेशान, धान की रोपाई बाधित
विज्ञापन
गिलौला/श्रावस्ती। बरसात न होने के कारण किसान धान की रोपाई के लिए पानी की आस में आसमान की ओर निहार रहे हैं। वहीं नहर में पर्याप्त पानी होने के बावजूद झाड़ियों से पटी सूखी माइनर किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। इसमें पानी न छोड़े जाने के कारण किसानों में नाराजगी है।
किसानों को खेतों में तैयार धान की नर्सरी की रोपाई के लिए पानी की दरकार है। बादलों के बिना बरसे लौट जाने से किसानों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। रही सही कसर गिलौला क्षेत्र में झाड़ियों से पटी सूखी माइनर पूरा कर रही हैं। गिलौला क्षेत्र को सिंचित करने के लिए गिलौला बाजार के बगल से होकर निकली मुख्य सरयू नहर पानी से सराबोर है। वहीं इसके विपरीत रायडीह व मनसुखा माइनर की न तो अब तक सफाई हो सकी है। और न ही इसमें पानी छोड़ा जा सका है।
ऐसे में झाड़ियों से पटी सूखी माइनरें क्षेत्र के किसानों की समस्या को बढ़ा रही है। किसानों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की गई। लेकिन अधिकारी आश्वासन की घुट्टी पिलाकर अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़ा ले रहे हैं। किसानों ने डीएम व सीडीओ से हस्तक्षेप कर इन दोनों माइनरों में पानी छोड़वाने की मांग की है।