फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण को दें बढ़ावा

Fri, 08 Jul 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने गुलरा रेंजरी में पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहाकि आज मानव दोनों हाथों से प्राकृतिक संपदाओं का दोहन कर रहा है। इससे प्राकृतिक संतुलन दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। हरे वृक्षों की अंधाधुंध कटान से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ती जा रही है। इससे बचने के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देना होगा। इसलिए हमें बेहतर भविष्य के लिए वनों को संरक्षित करना होगा। वृक्षों के कारण ही पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। रेंजर राकेश कुमार तिवारी ने कहाकि वृक्ष धरती का गहना हैं।
विज्ञापन

यदि धरती हरी-भरी रही तो हमें स्वच्छ प्राण वायु मिलती रहेगी। इस दौरान मौजूद लोगों ने वन मित्र बन कर पर्यावरण की रक्षा करने, अधिक से अधिक पौध रोपित कर धरती को हराभरा बनाने, रोपित पौधों का संरक्षण करने, वृक्षों को न काटने की शपथ भी लिया। कार्यक्रम को डिप्टी रेंजर बलराम कुमार, वन दरोगा परिक्रमा मिश्र, अशोक यादव, मुंशीराम तिवारी, लालजी पासवान, बघेल सिंह, अनुपम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed