फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

निर्धारित समय पर ठीक कराएं ट्रांसफार्मर

Fri, 20 May 2022 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। विद्युत विभाग की ट्रांसफार्मर वर्कशाप का जिलाधिकारी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। डीएम ने वर्कशाप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत समय पर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप खंड अधिकारी ने बताया कि उनके पास नानपारा, बहराइच के साथ श्रावस्ती का अतिरिक्त प्रभार है। इस पर डीएम ने पूछा कि जिले में शासकीय कार्य के लिए कौन से दिन निर्धारित हैं। मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता द्वारा संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने संबंधित उपखंड अधिकारी के लिए जिले में शासकीय कार्य के दिवस निर्धारित करने व जिस दिन वह जिले में आए अपनी उपस्थिति एक पंजिका में प्रमाणित कराने का निर्देश दिया। डीएम ने वर्कशाप में रखरखाव एवं पंजिकाओं को दुरुस्त न रखने पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं ढर्रे पर लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में कर्मचारियों की संख्या अनुबंध के अनुसार रोजाना पूरी रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वर्कशाप में ऐसा इंतजाम हो कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत निश्चिंत समयावधि में हो। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को समय-समय पर कार्यशाला का निरीक्षण करने तथा व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत दिनेश पाल सिंह, उपखंड अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed