फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

40 दिन में हुई सिर्फ 2244.20 एमटी गेहूं की खरीद

Wed, 11 May 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। तमाम कोशिश के बाद भी सरकारी गेहूं की खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। इसके चलते ही जिले में 40 दिनों के दौरान अब तक सिर्फ 2244.20 एमटी गेहूं की खरीद ही हो पायी है जो कि तय खरीद लक्ष्य का मात्र 6.60 फीसदी ही है। इतना ही नहीं मोबाइल गेहूं खरीद केंद्र योजना भी जिले कागजों पर ही संचालित हो रही है। इसके चलते अब तक केवल एक गांव में ही इस योजना के तहत गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

सरकारी दर पर गेहूं बेचने के प्रति किसानों का रुख अब बदल गया है। किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं देने के बजाए सीधे मंडी अपनी उपज पहुंचा रहे हैं। मंडी में उन्हें नगद भुगतान के साथ ही तुलाई की परेशानी भी नहीं उठानी पड़ रही है। इसके चलते ही जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य चालीस दिन में 6.60 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया है। यह जानकारी खुद खाद्य व विपणन विभाग ने बुधवार को डीएम नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि जिले में संचालित 43 गेहूं क्रय केंद्रों में से 38 पर गेहूं की खरीद की जा रही है। गेहूं क्रय के लिए जिले को कुल 34 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 478 किसानों से कुल 2244.200 एमटी गेहूं क्रय किया गया है। यह लक्ष्य का मात्र 6.60 प्रतिशत है। इसके लिए कम गेहूं खरीद करने वाले साधन सहकारी समिति लिमिटेड एकघरवा, गौसपुर, लक्ष्मनपुर सेमराहनिया, लेगड़ी गूलर व परेवपुर के केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा में सामने आया कि जिले में मोबाइल गेहूं खरीद योजना भी प्रभावी तौर से लागू नही हो पा रही है। इस योजना के तहत केवल गुजरवारा में तीन किसानों से ही अब तक गेहूं की खरीद हो सकी है। बैठक के दौरान एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम इकौना आरपी चौधरी, भिनगा प्रवेंद्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार सहित सभी क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed