{"_id":"6259adc66a84f753763576c4","slug":"shravasti-srawasti-news-lko626278838","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती पुलिस ने गुरुवार रात अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी को पकड़ा। इस दौरान एक व्यक्ति भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में कार्रवाई की गई।
नवीन मॉर्डन थाना श्रावस्ती को गुरुवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि वीरपुर से रमवापुर मार्ग पर गजेडी गंज से आगे ग्राम तिलकपुर के लखनऊआ बाग में अवैध असलहा बनाया जाता है। यहीं से असलहा लोगों को बेचा जाता है। इस सूचना पर नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी योगेंद्र राय ने उपनिरीक्षक राजेश यादव ने टीम के साथ लखनऊआ बाग में छापेमारी की। जहां पुलिस को आम के बाग में एक व्यक्ति दिखाई दिया। जिसके द्वारा आग जलाई गई थी। पुलिस को देख युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रनियापुर निवासी शोभाराम पासवान के रूप में हुई। घटना स्थल पर पुलिस ने एक इलेक्ट्रिक ग्राइंडर, एक गैस सिलेंडर, दो निआई, एक पंखी, दो पाइप, दो लोहे की आरी, दो रेती, एक गिरमिट लोधे की संडसी, स्प्रिंग फायरिंग पिन, दो अवैध तमंचे व चार जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।