फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

स्वच्छता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं

Wed, 14 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह चेतावनी मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने दी। वह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वच्छता समिति, स्वस्थ भारत मिशन व मैनेजमेंट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नब्बे फीसदी बीमारियों का मुख्य कारण गंदगी होती है। जिससे बचने के लिए आवश्यक है कि सभी लोग स्वच्छता अपनाएं। बरसात के दौरान व्याप्त गंदगी व जलभराव कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। ऐसे में जिला पंचायत राज अधिकारी अपने स्तर से सभी सफाई कर्मियों को निर्देशित करें कि वह गांव को स्वच्छ व निर्मल बनाने के साथ ही सफाई व जल निकासी का उचित प्रबंधन कराए। सीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिलास्तर पर उपलब्ध धनराशि का मदवार विवरण भी तलब किया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 में कार्यरत कार्मिकों के मानदेय, मोबाइल मद, टेलीफोन, स्टेशनरी, वाहन मद, पीओएल एवं अन्य सहायक सेवाओं के भुगतान, वार्षिक कार्य योजना, जिले के विभिन्न खातों में उपलब्ध धनराशि को राज्य स्तर पर संचालित एसएनए में वापस किये जाने, संचालित वाहन के अनुमोदन, आवंटित एवं व्यय धनराशि की गहन समीक्षा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले के फेज-2 में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए आवंटित लक्ष्य, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आवंटित लक्ष्य, ओडीएफ वार रूम में नवीन इंटरनेट कनेक्शन स्थापित कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रशिक्षु आईएएस परीक्षित खटाना, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed