फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

त्योहार में माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटेगा प्रशासन

Wed, 14 Jul 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। आने वाले प्रमुख त्योहारों के दौरान शहर में अमन चैन का माहौल बिगाड़ने वालों से पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती से निपटेगा। जनसमुदाय में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा सभी प्रमुख कस्बों व बाजारों में मार्च पास्ट भी किया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने सभी से अमन चैन बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ पूरी सख्ती से निपटने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

आने वाले समय में पड़ रहे बकरीद, 15 अगस्त व रक्षाबंधन जैसे अहम पर्व को देखते हुए जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इसी के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल ने भिनगा नगर, खैरीमोड़, खरगौरा, इटवरिया चौराहा, सेमरी, चिलहरिया, सिरसिया बाजार में मार्च पास्ट कर लोगों को चाक चौबंद सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। एएसपी ने कहाकि प्रशासन जिले वासियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग अमन चैन बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। इस दौरान एएसपी ने मॉकड्रिल के लिए तैनात कर्मचारियों का निरीक्षण कर सभी को बावर्दी दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ सतर्क रहकर ड्यूटी करने को भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed