फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti gets 54 projects worth Rs 510 crore

Shravasti News: श्रावस्ती को 510 करोड़ की 54 परियोजनाओं की सौगात

Sun, 28 Sep 2025 07:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
Shravasti gets 54 projects worth Rs 510 crore
लोकार्पण के लिए लगे ​शिलापट। - सूचना विभाग
श्रावस्ती। जिले के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को सीएम इकौना के सीताद्वार मंदिर पहुंचे। उन्होंने सीताद्वार मंदिर व महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर दर्शन-पूजन के बाद विशाल जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने ने श्रावस्ती को 510 करोड़ रुपये की 54 परियोजनाओं का तोहफा दिया, जिसमें 238 करोड़ के 32 लोकार्पण व 274 करोड़ के 22 शिलान्यास कार्य शामिल रहे।
विज्ञापन



लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों कमली, शिवराम, सर्वजीत, सतेंद्र, आलोक, रिंकी रावत को चेक वितरित किया।
इस दौरान विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, जिला पंचायत दद्दन मिश्र, एमएलसी साकेत मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक, डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी राहुल भाटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



कटरा में जैन मंदिर का किया लोकार्पण
श्रावस्ती। सीताद्वार मंदिर पर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री कटरा स्थित नवनिर्मित दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में स्थापित मूर्ति का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि श्रावस्ती पवित्र धरती है। यह पूजनीय धरती है। यहां पर जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर भगवान संभवनाथ ने जन्म लेकर इसे पुण्य कर दिया। जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से 16 तीर्थंकरों का जन्म हमारे उत्तर प्रदेश में हुआ है।


सीएम ने कहा कि जैन धर्म और सनातन धर्म का अटूट संबंध रहा है। यह वह धरती है, जो सूर्यवंश के राजाओं की राजधानी हुआ करती थी। ऐसे में इस स्थल का विशेष महत्व है। हमें इस धरती पर गर्व है। इस दौरान संजीव कुमार जैन, महेंद्र कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, पीयूष जैन, संदीप कुमार जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed