फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shot dead in Shiva procession, three injured including innocent

शिव बारात में दागा गोला, मासूम सहित तीन घायल

Fri, 12 Mar 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Shot dead in Shiva procession, three injured including innocent
जमुनहा (श्रावस्ती)। कथरा माफी स्थित हनुमान मंदिर से गुरुवार रात शिव बारात निकाली गई थी। इस दौरान हुई आतिशबाजी के दौरान गोला दगने से एक मासूम बालिका व अधेड़ सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कथरामाफी स्थित हनुमान मंदिर से गुरुवार को शिव बारात निकाली गई थी। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग ट्रैक्टर ट्रॉली व बाइक से थाना क्षेत्र के कथरा बाजार, बीरगंज बाजार, बैरियर चौराहा होते हुए बंदरहवा बाबा कुटी पहुंचे। जहां भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच गोला दागने के दौरान गोला कथरामाफी के मजरा बरंगा निवासी मंसाराम (50) पुत्र फेरू व कमला की चार वर्षीय पुत्री गुड़िया सहित हसनापुर निवासी बुद्धि यादव (35) घायल हो गए।
विज्ञापन

इस पर वहां मौजूद लोगों ने आपत्ति जताते हुए घटना की जानकारी मल्हीपुर पुलिस को की। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच के लिए मल्हीपुर थाने बुलाया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह बताते हैं कि घटना के संबंध में जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। यदि घटना के लिए कोई दोषी होगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed