{"_id":"5f4bd14c8ebc3e294b1b5b21","slug":"shops-closed-on-second-day-of-lockdown-srawasti-news-lko5376390155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दूसरे दिन बंद रही दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दूसरे दिन बंद रही दुकानें
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में लॉकडाउन के दूसरे दिन जिले में लगभग सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। मोहर्रम के कारण जगह जगह तैनात पुलिस व प्रशासन की सख्ती के कारण मुख्य बाजार सहित मार्गों पर भी सन्नाटा दिखा। एक दो लोग ही विशेष परिस्थितियों में मार्गों पर आते जाते दिखे।
वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले के स्वास्थ्य कर्मी सहित आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं अब तक जिले में 631 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यही स्थिति देश व प्रदेश की भी है। जिसे देखते हुए शासन की ओर से शनिवार व रविवार को दो दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।
इसके अनुपालन की जिम्मेदारी जिला व पुलिस प्रशासन को सौंपी गई है। पुलिस व प्रशासन की सख्ती का असर रविवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन देखने को मिला। मोहर्रम के कारण चौक चौराहों व बाजार सहित गांवों में पुलिस की मौजूदगी के कारण पूरी तरह से सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन
विशेष आवश्यकता के लिए लोग अपने घर व गांव से बाहर निकले। इसके चलते भिनगा, इकौना, गिलौला, जमुनहा सहित जिले के अन्य प्रमुख बाजार व मार्ग सूने दिखे। इतना ही नहीं लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क,, बगैर कारण घरों से बाहर निकलने वालों को पुलिस ने सबक भी सिखाया।