फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shopkeepers have occupied the tracks, where should pedestrians go?

Shravasti News: पटरियों तक काबिज दुकानदार, कहां चलें राहगीर

Wed, 05 Nov 2025 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers have occupied the tracks, where should pedestrians go?
जमुनहा बाजार में फैला अतिक्रमण। - फोटो : जमुनहा बाजार में फैला अतिक्रमण।
तुलसीपुर। जमुनहा कस्बे में सड़क की पटरियों तक फैले अतिक्रमण से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जिम्मेदारों की उदासीनता से अतिक्रमण दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

जमुनहा कस्बा हो या फिर मुख्य मार्ग हर जगह अतिक्रमण का बोलबाला है। सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा है। वहीं, शेष बची सड़क पर ठेले, खोमचे वाले अपना व्यवसाय फैलाए हुए हैं। ऐसे में दुकानों पर खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को सड़क पर ही वाहनों को खड़ा करना पड़ रहा है। कई बार अतिक्रमण के चलते लोगों के बीच तू-तू, मैं-मैं की भी नौबत आ जाती है, लेकिन जिम्मेदार राहगीरों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाते नहीं दिख रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर पुलिस व प्रशासन की ओर से मात्र खानापूर्ति ही की जाती है। यदाकदा पुलिस व प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर अस्थाई रूप से अतिक्रमण तो हटवा दिया जाता है, लेकिन अधिकारियों के हटते ही फिर लोग पुराने ढर्रे पर लौट आते हैं। अतिक्रमण के चलते कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed