{"_id":"69dd3b756b29cb3e2608d9e7","slug":"shivangi-represented-shravasti-in-the-nari-shakti-youth-parliament-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119414-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नारी शक्ति युवा संसद में शिवांगी ने किया श्रावस्ती का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नारी शक्ति युवा संसद में शिवांगी ने किया श्रावस्ती का प्रतिनिधित्व
Tue, 14 Apr 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में अपना वक्तव्य प्रस्तुत करतीं छात्रा।
- फोटो : लखनऊ में अपना वक्तव्य प्रस्तुत करतीं छात्रा।
श्रावस्ती। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में सोमवार को नारी शक्ति युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इकौना के ग्राम रमवापुर डकाही निवासी छात्रा शिवांशी ने ग्रामीण विकास मंत्री की भूमिका निभाते हुए अपना वक्तव्य दिया। कार्यक्रम के बाद छात्रा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला आरक्षण विधेयक - नारी शक्ति विकसित भारत की आवाज विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश भर से चयनित 33 प्रतिभागियों को विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई। छात्रा शिवांशी ने अपने संबोधन में सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की बदलती स्थिति पर बताया कि कैसे योजनाओं ने ग्रामीण अंचल में महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाया है। वह बहराइच जिले के पयागपुर में बलभद्र सिंह महाविद्यालय में बीएड की छात्रा हैं। इसके पूर्व मार्च 2025 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी संविधान के महत्व पर भी वह अपना संबोधन दे चुकी हैं।