फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shahina and Pravesh top in 800 meter race

Shravasti News: 800 मीटर दौड़ में शाहिना व प्रवेश अव्वल

Wed, 24 Dec 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 24 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shahina and Pravesh top in 800 meter race
स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रैक पर दौड़ लगाते ​खिलाड़ी।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में मंगलवार को दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने वाॅलीबॉल कोर्ट में शॉट लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 800 मीटर दौड़ में शाहिना व प्रवेश ने बाजी मारी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों के दबाव भरे जीवन में उत्साह का संचार होता है। इसमें जीत हार के बजाय अपने सर्वोत्तम प्रयास को महत्व देना चाहिए। प्रतियोगिता के पहले दिन के 800 मीटर दौड़ में जूनियर बालिका वर्ग की शाहिना प्रथम, कोमल द्वितीय, रितिका तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में नैना द्विवेदी प्रथम, मोहिनी यादव द्वितीय व हसीबुन निशा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में प्रवेश प्रथम, इकबाल द्वितीय तथा आशुतोष त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में किशनलाल प्रथम, बॉबी राणा द्वितीय व शुभम वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में मयंक प्रथम, पप्पू राणा द्वितीय एवं सर्वेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में खेलो इंडिया ने जमुना टीम को 25–4 से पराजित किया। दूसरे मैच में पटना खरगौरा ने इकौना क्लब को 20–5 से हराया। तीसरे मुकाबले में गोठवा ने सिकंदर टीम को 15–6 से तथा चौथे मैच में सिरसिया ने स्टेडियम बी को 12–8 से पराजित किया।

वॉलीबाल जूनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज ने पहले मैच में 25–20 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रावस्ती ने सिरसिया को 15–1 से पराजित किया। तीसरे मैच में नवोदय विद्यालय ने जनता इंटर कॉलेज को 15–9 से हराया।


फुटबॉल जूनियर बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रावस्ती ने नन्ही कली को 3–1 से पराजित किया। दूसरे मैच में कस्तूरबा विद्यालय ने नन्ही कली बी को 2–1 से हराया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सौरभ यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।

निर्णायक की भूमिका में प्रशिक्षक मोहम्मद मुस्लिम, विवेक कुमार, जितेंद्र यादव, जाकिर हुसैन, अवधेश कुमार चौधरी व वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed