{"_id":"64c2b83664b1180f1c0e9edf","slug":"settle-pending-discussions-soon-sp-srawasti-news-c-104-1-srv1001-599-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं : एसपी
Fri, 28 Jul 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी ने इकौना, गिलौला व नवीन मॉडर्न थाने में गुरुवार को अपराध समीक्षा की। इस दौरान उन्हें 85 विवेचनाएं लंबित मिली जिसे जल्द निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया।
अपराध समीक्षा के दौरान एसपी प्राची सिंह को इकौना में नौ विवेचकों की 30 विवेचनाएं लंबित मिली। वहीं गिलौला में नौ विवेचक की 34 विवेचनाए और नवीन मॉडर्न थाना कटरा में पांच विवेचक की 21 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इन्हें जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी वांछित व वारंटी को गिरफ्तार करने तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। साथ ही बीट आरक्षियों को बीट व्यवस्था के तहत मिले प्रार्थना पत्रों का जांच कर निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ इकौना संतोष कुमार सहित संबंधित थाना प्रभारी, विवेचक व अन्य मौजूद रहे।