फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Scout is reliable and loyal

विश्वसनीय व वफादार होता है स्काउट

Mon, 23 Sep 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Scout is reliable and loyal
स्काउट गाइड द्वारा बनाए गए तंबू को देखते व जानकारी लेते स्काउट कमिश्नर। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज कटरा में स्काउट गाइड के प्रथम, द्वितीय व तृतीय सोपान के प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। इसमें मुख्य रूप से स्काउट कमिश्नर मौजूद रहे। इस दौरान स्काउट व गाइडों को उद्देश्य व व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला स्काउट कमिश्नर पवन कुमार सिंह बौद्ध ने कहा कि स्काउट विश्वसनीय होता है, वफादार होता है। स्काउट सबका मित्र और प्रत्येक दूसरे स्काउट का भाई भी होता है। स्काउट विनम्र, पशु पक्षियों का मित्र और प्रकृति प्रेमी होता है। इसके साथ ही वह सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने में सहायता प्रदान करता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने कहा कि स्काउट व गाइड देश का अच्छा नागरिक बनते हैं। ये बच्चे देश के भविष्य हैं। इस दौरान स्काउट व गाइडों ने सुभाष चंद्र बोस दल, लाल बहादुर शास्त्री महामाया दल बनाकर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दल में प्रियंका तिवारी, आकांक्षा, कोमल, संदीप विश्वकर्मा, सुनील, आशीष शुक्ला व अमित कुमार शामिल रहे। इस मौके पर राजेश कुमार यादव, शशिभूषण शुक्ला, कौशल यादव व पंकज कुमार द्विवेदी सहित सभी स्काउट व गाइड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed