{"_id":"5d3731d38ebc3e6d08069dab","slug":"scorching-baby-girl-s-death-srawasti-news-lko4723973150","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी बच्ची की मौत
विज्ञापन
श्रावस्ती। रामपुर देवमन के मजरा तेलहार गांव में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से मासूम सहित चार लोग झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। शेष सभी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर देवमन के मजरा तेलहार निवासी राधेश्याम अपने घर में ही साइकिल की दुकान करता है। उसी दुकान में ही खाना भी बनता है। भोजन पकाने के लिए दुकान में रखा गैस सिलेंडर लीक कर रहा था। इससे रविवार देर शाम दुकान सहित घर में आग लग गई। जब तक परिवारीजन कुछ समझ पाते, आग तेज हो गई।
इसकी चपेट में आने से राधेश्याम (30), उसकी पत्नी राधा रानी (28), पुत्री प्रीती (12) व बेबी (6 माह) गंभीर रूप से झुलस गई। लपटों को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से चारो घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां से सभी को जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया। बाद में उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को बेबी की मौत हो गई। शेष अन्य का इलाज चल रहा है।