फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Scooty-riding health worker dies due to pickup's collision

पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार स्वास्थ्य कर्मी की मौत

Sun, 04 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Scooty-riding health worker dies due to pickup's collision
श्रावस्ती। सीएचसी गिलौला में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी शनिवार को पौध लेने ककरदरी रेंज गया था। जहां से देर शाम लौटते समय फोर लेन स्थित लव विद्यापीठ के पास उसकी स्कूटी को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिला निवासी प्रदीप कुशवाहा (38) पुत्र परमहंश कुशवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। शनिवर को वह अपनी स्कूटी से कोविड का सैंपल देने जिला अस्पताल भिनगा आया था। जहां से वह पौधरोपण के लिए पौध लेने ककरदरी रेंज की पौधशाला गया था। वहां से वापस आने के बाद भिनगा कोतवाली क्षेत्र के फोर लेन स्थित शिवालिक महाविद्यालय व लव विद्यापीठ के सामने ढाबे पर खाना खाने चला गया था। खाना खाने के बाद जैसे ही वह लौटने लगा। तभी उसकी स्कूटी को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें व गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से उसे संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में सीएचसी गिलौला के प्रभारी डॉ. दीपक शुक्ला बताते हैं कि परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed