{"_id":"65c12cde01cbccf5ac0c9e61","slug":"school-inspection-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103420-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: डीएम ने किया विद्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: डीएम ने किया विद्यालय का निरीक्षण
Tue, 06 Feb 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा का डीएम कृतिका शर्मा ने रविवार देर शाम औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को मिल रहीं सुविधाओं की जांच कर खामियां दूर कराने का निर्देश प्रधानाचार्य कादंबिनी सिंह को दिया।
डीएम ने छात्राओं से उन्हें मिलने वाले बिस्तर, भोजन समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने रसोई घर जाकर उपलब्ध राशन, मसालों व सब्जियों की भी जानकारी ली। छात्राओं से विद्यालय परिसर में बिजली, पानी व अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा। वहीं पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों समेत पठन पाठन के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने छात्राओं से अंग्रेजी, गणित व विज्ञान सहित सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे। उन्हें पता चला कि विद्यालय में गणित के शिक्षक की तैनाती नहीं है, इस पर प्रधानाचार्य को जिला समाज कल्याण अधिकारी के माध्यम से पत्राचार करने का निर्देश दिया। इस दौरान विद्यालय में मिलीं खामियां दूर कराने का निर्देश प्रधानाचार्य को दिया।