फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sapna and Umesh Overall Champion

सपना व उमेश ओवरआल चैंपियन

Fri, 05 Mar 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Sapna and Umesh Overall Champion
महामाया राजकीय महाविद्यालय में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में ओवर आल चैंपियन को सम्मानित करते ? - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। राजकीय महामाया महाविद्यालय श्रावस्ती में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम व तहसीलदार तथा सीओ इकौना मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सपना व उमेश ओवरआल चैंपियन रहे। जिन्हें कप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उपजिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षक जब खेल में मदद करने की सलाह देते हैं तो इसका तात्पर्य यह नहीं कि वह स्वयं बच्चों के साथ खेले। बल्कि उनके समूह का एक सदस्य बन कर खेल का संचालन करे। याद रखें खेल के लिये बच्चे का सक्रिय और उत्साहित होना जरूरी है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना एमपी शर्मा ने कहा कि खेल खेलने से व्यक्ति हृष्ट पुष्ट व निरोग रहता है।
तहसीलदार शिवध्यान पांडे ने कहा जीवन में खेल का बड़ा महत्व है। इसलिए खेल के प्रति रुझान आवश्यक है, खेल खेलने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। क्रीड़ा समारोह में गोला फेंक, भाला फेंक, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद का आयोजन किया गया। जिसमें सपना शुक्ला बालिका वर्ग में चैंपियन रही। जबकि बालक वर्ग में उमेश कुमार ओवर आल चैंपियन रहे। इस मौके पर आदर्श सिंह, जितेंद्र कुमार, मॉडर्न थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह, प्रोफेसर दिलीप कुमार, प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा, क्रीड़ा प्रभारी उपेंद्र कुमार सोनी व प्रोफेसर एसएन वर्मा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed